{"_id":"10e729db7727d8da45739c225b4980ed","slug":"robbery-in-two-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों पर बदमाशों ने की लूटपाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 10 Dec 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदहट थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों वारदातें तमंचे की नोंक पर की गईं। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के शाहबाद निवासी राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार को वह किसी काम से जा रहा था। रात की करीब साढ़े नौ बजे गांव डाढौता के पास चार अज्ञात लोगों ने पिस्टल के दम पर उससे 14 हजार 500 रुपए नगदी व एक मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में रविवार को ही गांव रसूलपुर के समीप चार अज्ञात बदमाशों ने गांव रायदासका निवासी सतवीर से 1500 रुपये व एक मोबाइल फोन को लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में पीडितों कि शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन