फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rape case being filed by angry Doctoraon strike

दुष्कर्म का केस दर्ज होने से गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल

Fri, 22 Apr 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 22 Apr 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Rape case being filed by angry Doctoraon strike
हड़ताल - फोटो : file photo

सिविल अस्पताल में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से अस्पताल के डॉक्टरों ने रोष जाहिर किया है। बृहस्पतिवार को सभी डॉक्टर काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। इसके चलते अस्पताल में आए मरीजों को परेशानी की सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने दोपहर के समय हड़ताल खोल दी। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि मंगलवार की रात एक महिला ने अस्पताल में कार्यरत एक बाल रोग विशेषज्ञ के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। बुधवार को महिला थाना पुलिस ने घंटों तक आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की थी। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को यह हड़ताल रखी गई। हड़ताली डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुकदमा जल्द से जल्द रद्द नहीं किया गया तो डॉक्टरों की यह हड़ताल लंबे समय तक चल सकती है।
विज्ञापन



डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हजारों मरीज डॉक्टरों के काम पर लौटने के इंतजार में अस्पताल के गेट पर बैठे रहे, कि कब हड़ताल खत्म हो और वह कब अपना इलाज कराएं। मरीजों के परिजनों का भी कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि किसी निर्दोष डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। बाद में दोपहर के समय करीब 12 बजे पुलिस व आला प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल खोल दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सारे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खोल दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed