{"_id":"572dc90c4f1c1be5715ccec3","slug":"pujari-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के महंत ने महिला के साथ की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के महंत ने महिला के साथ की छेड़छाड़
palwal
Updated Sat, 07 May 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
टीनएजर पीते हैं ज्यादा शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मंदिर के महंत द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। वहीं एक किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला थाना एसएचओ सुशीला के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने दी शिकायत में कहा है कि वह गांव के मंदिर पर पानी लेने गई थी। जब पानी भरने लगी तो मंदिर के महंत हरिदास ने बदनीयती से उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। उस वक्त उसने शराब पी रखी थी । विरोध करने व शोर मचाने पर लोगों ने उसे छुड़ाया। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में एक गांव निवासी छात्रा ने दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की रात वह अपने घर के चौक में अपने भाई-बहनों के साथ सो रही थी। रात को करीब 12 बजे उसके ही गांव के दीपक व अनिल घर में घुस आए और एक ने मुंह दबा लिया व दूसरा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर उसके परिजन जाग गए तो आरोपी फरार हो गए। दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन