{"_id":"58de37a04f1c1b370763e92f","slug":"no-marriage-without-toitet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो मैरिज विदआउट टॉयलेट की मुहिम हुई तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नो मैरिज विदआउट टॉयलेट की मुहिम हुई तेज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अनोखी शादी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो मैरिज विदआउट टॉयलेट की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हथीन के उलेमाओं ने बैठक करके एक बार पुन: घोषणा की है कि जिन घरों में टॉयलेट नहीं होंगे, उन घरों के युवाओं का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उक्त घोषणा हथीन शहर के धीरनकी रोड पर स्थित जामिया अरबिया हुसैनिया फैजे आम मदरसे पर आयोजित उलेमाओं के इजलास में जमियत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी ने की। इस इजलास का आयोजन जिला प्रधान हाफिज आस मोहम्मद ने किया था।
विज्ञापन
मौलाना याहया करीमी ने कहा कि जिन घरों में शराब पिलाई जाएगी या पी जायेगी, बारातों में डीजे एवं आतिशबाजी चलाई जाएगी। उन परिवारों के युवाओं का भी निकाह उलेमा नहीं पढ़ाएंगे। इजलास में फैसला लिया गया कि गांवों में मस्जिदों के इमाम और प्रतिष्ठित लोगों की सहायता से उक्त मुहिम को सफल बनाने का कदम उठाया जाएगा। मुफ्ती लुकमान ने बताया कि शराब इस्लाम में भी हराम है।
विज्ञापन
शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आलिमों ने फैसला लिया है कि दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी तालिबे इल्म को दिलाने के कदम उठाए जाएं। मुफ्ती लुकमान ने कहा कि उत्तरी भारत के सभी इमामों ने सर्वसम्मति से उक्त फैसले लिए हैं।
--------