फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   murder mystry disclosed

हत्या कर राख गंगा में बहाई 

Wed, 01 Mar 2017 04:55 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 01 Mar 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
murder mystry disclosed

करीब नौ माह पहले प्रकाश विहार से गायब हुई गंगा नामक महिला तो पुलिस को नहीं मिली, लेकिन उसकी हत्या कर शव जलाकर गंगा में बहाने का सुराग मिल गया है। पुलिस ने महिला की हत्या कर उसे जलाकर राख को गंगा में बहाने के आरोप में उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

विज्ञापन


मृतका के वकील राजेश कुमार की शिकायत पर छह अगस्त 2016 को उसके गायब होने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उसी दिन से महिला की तलाश में जुटी थी। करीब नौ माह बाद मृतका के जेठ ने पुलिस के समक्ष उसकी हत्या कर जलाने के बाद राख को गंगा में बहाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उपपुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि छह अगस्त को वकील राजेश कुमार ने शहर थाना पुलिस में गंगा नामक महिला के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि गंगा का अपने पति दयाराम के साथ गुजारा भत्ते की मांग को लेकर अदालत में केस चल रहा है। इस मामले में राजेश उसकी पैरवी कर रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गंगा पिछली कई तारीखों से अदालत नहीं आ रही है। राजेश ने बताया कि तहकीकात करने पर पता चला कि वह 16 मई 2016 से लापता है। शिकायत में उस समय गंगा के गायब होने पर उसके पति दयाराम व जेठ डिगंबर पर शक जाहिर किया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती पर बोला
पुलिस ने मामले में कई बार डिगंबर व दयाराम को पूछताछ के लिए भी बुलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना ने मामले में एसआईटी का गठन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने डिगंबर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया। शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इस बार डिगंबर ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने 16 मई 2016 को अपने बुआ के पोते धीरज के साथ मिलकर गंगा की हत्या की थी। 


दूसरे आरोपी की तलाश
डीएसपी ने बताया कि डिगंबर ने धीरज के साथ मिलकर पहले गंगा की घर के अंदर ही प्लास सिर पर मारकर घायल किया। उसके बाद वहां ले जाते समय रास्ते में चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला को दूधौला गांव में खेतों में लकड़ियां डालकर जला दिया और राख को कट्टे में भरकर कार से गोवर्धन ले गए। अगले दिन राख को गाड़ी से नरेला शहर गंगाजी में डाल दिया। डिगंबर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed