फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   murder for rupee

रुपये के लेनदेन में गोली मारकर हत्या

Wed, 25 Jan 2017 05:41 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 25 Jan 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
murder for rupee
कस्बा हसनपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मृतक के सिर के पास लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पलवल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


हसनपुर थाना प्रभारी कुंदन लाल ने बताया कि गांव कुशक निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह गांव टप्पा निवासी संदीप व इंद्रानगर निवासी हरीश उसके भाई बिजेंद्र को बाइक पर अपने साथ बैठाकर खेतों पर ले गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बिजेंद्र व इनके बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद था। हत्या के एक दिन पहले भी बिजेंद्र ने बैंक से रुपये निकालकर संदीप व हरीश को दिए थे। उसने बताया कि
विज्ञापन


आरोपी बाइक पर लेकर हरीश के खेत पर पहुंचे जहां बिजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बिजेंद्र के सिर के पास गोली लगी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed