फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Kashmiri student assaulted two arrested

कश्मीरी छात्र से मारपीट में दो गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 14 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri student assaulted two arrested
झड़प - फोटो : file photo

कैंप थाना पुलिस ने कश्मीरी छात्र के साथ मारपीट में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले में चार अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन



एक अप्रैल को सत्या कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई करने वाले एक छात्र के साथ न्यू कॉलोनी स्थित भगत सिंह मार्केट में मारपीट की गई थी। मामला मीडिया की सुर्खियों भी बना था। कश्मीरी छात्र न्यू कॉलोनी में अपने साथियों के साथ रहता था। आरोप था कि युवक को भारत माता की जय ना बोलने के विवाद में पीटा गया था।
विज्ञापन



जिस दिन मारपीट हुई थी उस दिन तो युवक ने कोई शिकायत नहीं दी थी और वह कश्मीर चला गया था, लेकिन रविवार की शाम उसने जम्मू-कश्मीर के डीएसपी भट्ट के साथ जाकर थाने  शिकायत दी थी। मामले के सांप्रदायिक रंग लेने से पुलिस भी खासे दबाव में थी। बुधवार की शाम पुलिस ने दो आरोपियों चिराग व शैलेंद्र उर्फ शैली को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सतीश कुमार के अनुसार आरोपियों को बृहस्पतिवार को मारपीट व भावनाएं भड़काने संबंधी धाराओं में अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

               

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed