फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   poor health facility ij hathin

हथीन में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

Sun, 04 Sep 2016 04:22 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 04 Sep 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
poor health facility ij hathin
- फोटो : अमर उजाला

हथीन में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे चल रही हैं। हथीन के गांवों में अब तक पिछले एक महीने में बुखार के कारण 31 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। बदलते मौसम के चलते फैल रहे रहस्यमयी बुखार ने अब जराली गांव में भी दस्तक देकर 6 लोगों की जान ले ली है। 

विज्ञापन


हथीन में बुखार के कारण रहस्यमयी बुखार के कारण जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने में इससे तीस से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अब एक मामला गांव जराली का भी प्रकाश में आया है। गांव जराली में बुखार के कारण छह लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए गांव की महिला सरपंच के जेठ एवं एडवोकेट इकबाल खान ने बताया कि ईसब के पुत्र अय्यूब, हरचंदी के पुत्र रघुवीर, अतरू की पत्नी हमीदी, निजर खान के पुत्र रहमान, दीनू की पुत्री एवं इकराम की पुत्री की रहस्यमयी बुखार से मौतें हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरे गांव में स्वास्थ्य के प्रति हालात बिगड़े हुए हैं। गांव में हालात बदतर हो रहे हैं। गांव में कोई भी ऐसा घर नहीं बचा है जो कि इस रहस्यमयी बुखार की चपेट में ना हो। उन्होंने बताया कि आम आदमी को निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कई मरीजों में जोड़ों के दर्द विशेषकर घुटनों में दर्द बना हुआ है। चिकनगुनिया के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। गांव निवासी निवासी जुम्मा ठेकेदार ने बताया कि अभी भी गांव में सैकड़ों इसी बुखार से पीड़ित मरीज चारपाईयों पर पडे़ हैं।


इस बारे में जानकारी के लिए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदित्य स्वरूप गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेडिकल अफसरों की टीम गांव जराली में जाकर मरीजों के ब्लड सैंपल लेगी तथा आवश्यक इलाज करेगी। गांव में मच्छर रोधी फॉगिंग एवं स्प्रे भी कराया जायेगा। 

सीएमओ ने गांवों का किया दौरा 
सीएमओ आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बीमारियों से त्रस्त गांव घुड़ावली व पहाड़पुर गांवों का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से बढ़ते बुखार एवं अन्य रोगों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले का स्वास्थ्य विभाग कारगर मेडिकल सुविधाऐं उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की। 

आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया दौरा
उपमंडल के गांवों में बुखार के कारण हुई लोगों की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांवों का दौरा किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि पार्टी उसके इस दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी। 


बुखार के कारण गांवों में हुई मौतें
इसी बुखार के चलते पिछले एक महीने के अंदर पहाड़पुर में नौ जान गई। गांव घुड़ावली में आठ ने इसी बुखार की चपेट में आने से जाने दी। गांव खिल्लुका में नौ जान गई और गांव जनाली में छह जान जा चुकी है। गांवों के अभी भी लोग इस बुखार की चपेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed