{"_id":"61fbf00c04c95270945738fc","slug":"haryana-police-busted-a-gang-involved-in-cheating-people-through-a-fake-online-shopping-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह का भंडाफोड़: ऑनलाइन खरीदारी वेबसाइट बना करते थे लोगों से ठगी, 20 लाख रुपये, 8 कंप्यूटर बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गिरोह का भंडाफोड़: ऑनलाइन खरीदारी वेबसाइट बना करते थे लोगों से ठगी, 20 लाख रुपये, 8 कंप्यूटर बरामद, चार गिरफ्तार
Thu, 03 Feb 2022 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:39 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 20.68 लाख रुपये नकद व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले में फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के जरिये लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 20.68 लाख रुपये नकद, 8 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप, 16 हैंडसेट फोन, 4 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Haryana Police in Palwal district busted a gang involved in cheating people through a fake online shopping website and arrested four accused in this connection. Rs 20.68 lakhs cash, 8 computers, 2 laptops, 16 handset phones, 4 mobile phones, and other documents seized. pic.twitter.com/GEn2cNDpV4
— ANI (@ANI) February 3, 2022
विज्ञापन
आरोपी लोगों के नंबर पर फोन करके उन्हें उनके नंबर पर इनाम निकलने का लालच देते थे। वह पीड़ित को कहते थे कि यह इनाम उनको तब उपलब्ध होगा जब वह उनकी वेबसाइट से सामान खरीदेंगे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन