{"_id":"5701f2604f1c1bd534c810db","slug":"gangrape-with-minor-case-against-three-including-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी से गैंगरेप, महिला सहित तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर किशोरी से गैंगरेप, महिला सहित तीन नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 04 Apr 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों द्वारा एक किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी गांव की ही एक महिला की सहायता से किशोरी को अगवा करके ले गए थे। गांव में ही बने एक कमरे में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
महिला थाने में कार्यरत एएसआई सुमन के अनुसार हथीन थाना क्षेत्र की निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में कहा है कि वह अधिकतर घर में ही रहती है और घरेलू काम में परिजनों का हाथ बंटाती है।
विज्ञापन
25 मार्च को वह किसी काम से गांव में जा रही थी। रास्ते में गांव के निवासी तैय्यब, साकिर ने अशरी के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे पास में ही बने एक कमरे में ले गए और वहां कोई नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
बाद में दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एएसआई सुमन के अनुसार चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।