{"_id":"39924f6c9786b0865901f0366c0cfd23","slug":"fire-in-canter-by-bikers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार युवकों ने कैंटर पर किए फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने कैंटर पर किए फायर
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रोड रेज के एक मामले में बाइक सवार तीन युवकों ने एक कैंटर चालक पर फायर कर दिए । फायरिंग में कैंटर चालक बाल-बाल बच गया। फायर करने के बाद तीनों युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गए। मामला मामूली कहासुनी का बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
गांव बंचारी निवासी चालक विजय ने पुलिस को बताया कि वह एनएच-2 पर गौडोता चौक के पास से अपने कैंटर को बंचारी की ओर ले जा रहा था। चौक पर एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने साइड मांगी, लेकिन आसपास वाहनों की भीड़ होने के कारण वह उन्हें साइड नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विजय के अनुसार इस पर बाइक सवार उसके पास आए और उससे गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उनमें से एक युवक ने हथियार निकाला और गोली चला दी और बाइक लेकर मौक से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के लिए कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना का मामला दर्ज नहीं कर सकी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।