फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Falling into the water tank , killing two and half year old child

पानी के टैंक में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत

Tue, 10 May 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 10 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Falling into the water tank , killing two and half year old child
पानी की टंकी फटने से हादसा

सोमवार की शाम घर में खेलते समय एक ढाई वर्षीय बच्चा अचानक घर में बने पानी के टैंक में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई । 

विज्ञापन


घटना का पता परिजनों को उस समय चला जब वह टैंक से पानी निकालने गए। बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार होडल थाना क्षेत्र के गांव सोंदहद निवासी राजू का ढाई वर्षीय पुत्र प्रिंस शाम के करीब चार बजे घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक किसी समय वह घर में अंडरग्राउंड बने पानी के टैंक में जा गिरा। थोड़ी ही देर के बाद प्रिंस के दादा डालू टैंक से पानी लेने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डालू ने जैसे ही बाल्टी भरने के लिए टैंक में डाली तो प्रिंस उन्हें तैरता हुआ दिखाई दिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर एनएच-2 स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि रविवार को भी गांव के सूरजकुंड जोहड़ में नहाने गए एक बच्चे नीरज की डूबने से मौत हो गई थी। उस हादसे में दो बच्चों को बचा लिया गया था। सोमवार को फिर इसी गांव में एक अबोध बच्चे की मृत्यु हो गई। इन हादसों से गांव में मातम पसर है। समाचार लिखे जाने के समय परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed