{"_id":"58663b084f1c1b047feeb3bb","slug":"electric-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला
palwal
Updated Fri, 30 Dec 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
पलवल। गांव नखरोला में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला कर दिया गया। हमले से घवरा कर टीम के सदस्यों को वहां से भागना पड़ा। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ खेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि विभाग को सूचना मिली कि गांव नखरोला में कुछ लोग बिजली चोरी करते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।
विज्ञापन
कई जगहों पर छापेमारी में बिजली चोरी होती मिली। जैसे ही टीम ने कार्रवाई करनी शुरू की तभी कुछ ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बिजली कर्मियों की सरकारी चालान किताब को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देख टीम में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। टीम के लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान पचाई। इस घटना के बारे में बिजली निगम की टीम ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव नखरोला निवासी इदरीश, जावेद व इस्लाम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन