{"_id":"57652c794f1c1b872011bcd2","slug":"distroy-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में की तोड़फोड़, युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान में की तोड़फोड़, युवक को पीटा
palwal
Updated Sat, 18 Jun 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
चांदहट थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करते तीन लोगों को गांव बागपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं शहर थाना क्षेत्र में कई युवकों ने एक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
चांदहट थाने में कार्यरत एएसआई बाबूलाल के अनुसार, उन्होंने गांव पहरुका (चांदहट) निवासी सर्वन, चिरंजी व पप्पू को आपस में झगड़ते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने संबंधी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं शहर थाना क्षेत्र में एक दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी संजीत कुमार के अनुसार, भवन कुंड निवासी शिवकुमार मंगला ने शिकायत दी है कि पुराना जीटी रोड पर उनकी परचून की दुकान है। दुकान पर उसका पुत्र बैठा हुआ था, इसी दौरान सात युवक आए और उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ करके फरार हो गए।
विज्ञापन