{"_id":"5738699e4f1c1bd918ac7028","slug":"bag-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से लूटा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से लूटा बैग
palwal
Updated Sun, 15 May 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर की पॉश न्यू कालोनी में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका का बैग लूट लिया। पीड़ित महिला से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्यू कालोनी निवासी योगिता हसीजा पत्नी सुमित हसीजा ने पुलिस को बताया कि वह कॉलोनी के एक निजी स्कूल मे शिक्षिका है। शुक्रवार को वह स्कूल से घर आ रही थी।
विज्ञापन
शिक्षिका के मुताबिक वह स्कूल से कुछ दुरी पर ही पहुंची थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया और फरार हो गए।
योगिता के अनुसार बैग में 1200 रुपए की नगदी, एक मोबाइल फोन और एक सोने की चेन थी। एएसआई शेर मोहम्मद के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन