फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   andolan

 ‘ जमीन का उचित मुआवजे दे प्रशासन ’

Sun, 29 May 2016 04:19 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 29 May 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
andolan
- फोटो : amar ujala
 एनएच-2 को छह मार्गीय करने के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मांगी तो वह अपने परिजनों के साथ धरने पर बैठेंगे और अनशन भी करेंगे।
विज्ञापन

   
पूर्व जिला पार्षद पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में कंपनी कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरना प्रदर्शन में बैठे किसानों का कहना है कि  राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन के मामले को लेकर पहले भी प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नए भूमि अधिग्रहण एक्ट के अनुसार मुआवजा वितरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जनवरी 2015 तक होडल के लगभग दो प्रतिशत लोगों को ही मुआवजा राशी दी गई है ,वह भी मात्र छह हजार रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से। उनका कहना था कि अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण उन्हें धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर किसान हरवीर, चरणसिंह, श्याम, सतीश, बिजेन्द्र, मदन, महीपाल, जगदीश, रमेश, मनोज, रामगोपाल, यादराम, लच्छीराम व समुंद्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। 
            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed