फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   After a dispute between students firing assault

छात्रों के बीच विवाद में मारपीट के बाद हुई फायरिंग

Fri, 12 Aug 2016 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 12 Aug 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
After a dispute between students firing assault
फायरिंग

हथीन मार्ग पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के समीप छात्रों के बीच हुए विवाद में मारपीट व फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने कालेज के तीन छात्र सहित 10-12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ संतोष कुमार के अनुसार संजय कालोनी निवासी करण पुत्र लखन ने शिकायत दी है कि वह डॉ. भीमराब अंबेडकर कालेज में बीए द्तिीय वर्ष का छात्र है। बुधवार की दोपहर को वह जब कॉलेज से घर जा रहा था, तो कालेज के गेट पर उसका कालेज के छात्र गांव स्यारोली निवासी त्रिलोक, भोले व मोहित से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


करण का आरोप है कि उक्त छात्रों ने अपने 10-12 अन्य साथियो को बुला लिया और उसके (करण) के साथ मारपीट की। करण का कहना है उक्त युवकों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। अन्य छात्रों व लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस करण की शिकायत पर सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed