फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हथीन एवीटी स्टाफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

हथीन एवीटी स्टाफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

Mon, 15 Apr 2019 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
हथीन एवीटी स्टाफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश
हथीन एवीटी स्टाफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश
विज्ञापन


हथीन। एंटीव्हील स्टाफ हथीन की टीम ने एक मोस्टवांटेड बदमाश को कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। बदमाश को मुखबिर की सूचना पर हथीन के गुराकसर-खिल्लूका रोड पर ईदगाह के सामने से रविवार की देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक 25 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश सलाउद्दीन पुत्र हाजी मुस्ताक निवासी खिल्लूका के विरुद्ध लूटपाट, अपहरण, दुष्कर्म एवं शस्त्र अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा जिला अंतर्गत फतेहपुर सीकरी, फरीदाबाद के सेक्टर 55 एवं नूंह जिले के रोजकामेव थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
एवीटी स्टाफ हथीन के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि स्टाफ की टीम रविवार रात गुराकसर बस अड्डा पर वाहनों की जांच कर रही थी। टीम में एएसआई जमशेद अली, कांस्टेबल हसन मोहम्मद, कुतुबुद्दीन, मुबारिक अली, निरंजन व चालक देवेंद्र कुमार शामिल थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि 25 हजार का इनामी मोस्टवांटेड बदमाश सलाउद्दीन गुराकसर-खिल्लूका रोड की ईदगाह पर है। सूचना मिलने पर दबिश देकर उक्त बदमाश को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लूटपाट, अपहरण व दुष्कर्म आदि वारदात में शामिल रहा है। उसके ऊपर आगरा जिला के फतेहपुर सीकरी थाना में 6 जून 2011 की रात के समय दस टायर वाला एक ट्रक लूटने का मुकदमा दर्ज है और इसी मुकदमे में उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। इसके अलावा 29 अक्तूबर 2010 को फरीदाबाद के सेक्टर 55 थाना में लूटपाट एवं शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज है तथा 19 जुलाई 2016 को नूंह जिला के रोजकामेव थाना में अपहरण और दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। वहीं इसी थाने में 26 जुलाई 2017 को 174 ए का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


अम्मू गैंग का दायां हाथ रह चुका है सलाउद्दीन
हथीन। रविवार रात एवीटी स्टाफ हथीन की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया 25 हजार का इनामी मोस्टवांटेड बदमाश खिल्लूका निवासी सलाउद्दीन कुख्यात बदमाश अम्मू का दायां हाथ रह चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 6 जून 2011 की रात को आगरा भरतपुर रोड पर गांव जाजरू मोड़ के पास ट्रक लूट के मामले में कुख्यात बदमाश अम्मू के साथ सलाउद्दीन व जमशेद, राहुल, मुस्ती, मुब्बी, मुस्ताक, जलालू, आशिक, इसलाम, मुनफेद और अंसार थे। उक्त सभी खिल्लूका गांव के ही निवासी थे। अम्मू पिछले छह वर्षों से नीमका जेल में बंद है जबकि मुब्बी को पिछले सप्ताह ही जेल भेजा गया है। सलाउद्दीन लगभग दस साल से अपराध की दुनिया में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलाउद्दीन बहुत ही शातिर दिमाग है। वह अपराध करने के बाद लांग ड्राइविंग पर चला जाता था। बदमाश होने के साथ साथ वह एक कुशल ट्रक ड्राइवर भी है और अभी ट्रक ड्राइवरी कर रहा था। जमानत के बाद वह फिर से फरार हो जाता था तथा कोर्ट में तारीखों पर भी हाजिर नहीं होता था। पता चला है उसकी गिरफ्तारी की सूचना उत्तरप्रदेश पुलिस व फरीदाबाद पुलिस एवं नूंह पुलिस को भी दे दी गई है। जोकि उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। एवीटी स्टाफ के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि सलाउद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed