{"_id":"5c8e7e2dbdec2213ee5d3d30","slug":"71552842285-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों से 80 कारतूस और कार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार युवकों से 80 कारतूस और कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों से 80 कारतूस और कार बरामद
होडल। पुलिस की अपराध जांच शाखा ने हसनपुर थाना क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 80 कारतूस के साथ एक कार भी बरामद की है। आरोपियों को रविवार को विशेष अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि उनसे गहनता से पूछताछ की जा सके।
अपराध जांच शाखा प्रभारी नरेंद्र खटाना ने बताया कि पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजरानिया के आदेश पर आजकल गश्त की जा रही है तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत 16 मार्च को देर सांय उन्हें हसनपुर थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ की वह भागने लगे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवकों से 80 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कारतूस और देशी पिस्तौल बेचने का धंधा करते हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली पुटखुद रामायण गली बवाना थाना दिल्ली निवासी विजय, सक्षम, दीपक व विनय के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि आरोपी कारतूस और पिस्तौल उटावड का नगला उत्तर प्रदेश में स्थित एक फैक्टरी से लेकर जाते हैं तथा दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में मांग पर सप्लाई करते हैं।