फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जुआ खलते दो लोगों को किया गिरफ्तार

जुआ खेलते दो लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जुआ खलते दो लोगों को किया गिरफ्तार
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो लोगों को जुआ खेलते व एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन हजार 560 रुपये व ताश की गड्ड़ी को बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विश्व गौरव के अनुसार उनकी टीम ने पलवल के हरीनगर निवासी पदम व मोहित को हरीनगर में ही जुआ खेलते गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हजार 880 रुपये व ताश की गड्डी को बरामद किया गया। इसी प्रकार जवाहर नगर कैंप निवासी जीतेंद्र को सट्टा खाईवाली करते जवाहर नगर से ही गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक हजार 680 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोली चलाकर किया मारने का प्रयास
पलवल। जान से मारने की नीयत सेे गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन असली पिस्टल और दो नकली पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महेंद्र के अनुसार गांव पृथला निवासी संदीप उर्फ गोविंदा ने कुछ दिन पूर्व गांव निवासी एक युवक को गोली मार दी थी। पुलिस ने गत चार नवंबर की शाम करीब छह बजे आरोपी संदीप को गांव से ही गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई इसे संदीप ने गोली मारी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास चार पिस्टल और जो उसने छुपा रखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर लाठी-डंडो से किया हमला
पलवल। एक युवक के घर आकर पांच युवकों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने घायल युवक के दोस्त की शिकायत पर दो नामजद व दो-तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल समय सिंह के अनुसार गांव धतीर निवासी योगेश ने बताया कि वह दो नवंबर को अपने दोस्त जीतन से मिलने उसके घर गांव सिकंदरपुर गया था। जब योगेश व जीतन आपस में बात कर रहे थे तो उसी समय गांव सिकंदरपुर निवासी जवाहर व गांव मोहना निवासी जयवीर व दो-तीन अन्य युवक लाठी-डंडा लेकर जीतन के घर पर आए और आते ही उन पर हमला बोल दिया। पीड़ित कुछ समझ पाता इतने में ही आरोपी युवक मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
पलवल। दीवार की रिप्लेशमेंट को लेकर दो व्यक्ति व एक महिला एक व्यक्ति पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल के अनुसार गांव अटोहा धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मकान के पास में एक दीवार है। दीवार के पास में पानी भरा रहता है। पीड़ित गत 21 अक्तूूबर को उस दीवार का रंग-रोगन करा रहा था। इसी बात को लेकर गांव निवासी किरणपाल, योगेश व श्यामवती कारिगरों को भगा दिया और पीड़ित पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed