फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   900 पेटी देशी शराब से भरे ट्रक को पकडा संदिग्ध अवस्था में ।

900 पेटी देशी शराब से भरे ट्रक को पकडा संदिग्ध अवस्था में ।

Thu, 09 May 2019 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
900 पेटी देशी शराब से भरे ट्रक को पकडा संदिग्ध अवस्था में ।
अलग-अलग इलाकों से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

पलवल/हथीन। चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से अवैध शराब बरामद किया है। पलवल में शहर थाना पुलिस ने जांच अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार नेपाल ने बताया कि भाटिया कालोनी निवासी सुनील को नूंह रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हथीन में 900 पेटी देसी शराब से भरे एक ट्रक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है। इस बारे में चुनाव आयोग ने पुलिस को शिकायत दी थी। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि ट्रक को आबकारी विभाग के अधिकारियों के हवाले जांच के लिए दे दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उक्त ट्रक अंबाला से शराब भरकर हथीन लाया गया था। ट्रक कहां के लिए जाना था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में रपट लिख दी गई है। ट्रक को चरखी दादरी का एक ड्राईवर चला रहा था। आशंका है कि ट्रक में लदी शराब को चुनाव के दौरान खपाने की योजना थी। वहीं दूसरी ओर गांव मानपुर में छापा मारकर पुलिस ने 48 क्वार्टर देसी शराब पकड़ी है। जांच अधिकारी पवन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव मानपुर निवासी रामखिलाडी के पास बिना परमिट के 48 क्वार्टर देसी शराब रखी हुई है। इसी आधार पर छापा मारकर मौके से शराब बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समाचार भेजे जाने तक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed