फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एसडीएम को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

एसडीएम को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

Thu, 09 May 2019 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज ।
एसडीएम को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट
विज्ञापन

हथीन। मतदाता सूची से वोटरों के नाम स्थानांतरित करने के मुद्दे पर एक व्यक्ति ने हथीन के एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी वकील अहमद को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में एसडीएम वकील अहमद ने जिले के एसपी नरेन्द्र बिजराणिया एवं जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा को लिखित शिकायत दी है तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जयराम ने बताया कि इस मामले में आरोपी गांव रूपडाका निवासी तालिम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम वकील अहमद ने बताया कि ग्राम पंचायत रूपडाका की तरफ से कुछ मतदाताओं को गांव चिल्ली के बूथ पर स्थानांतरित कर दिया गया था। इनको वापस ग्राम पंचायत रूपडाका के बूथों पर लाने की मांग के समर्थन में एक प्रार्थना पत्र मिला था। जिसका निपटान नियमानुसार पहले ही कर दिया गया था। लेकिन वोट शिफ्टिंग करने की मांग करने वाले तालिम ने इस मामले में रंजिश रखते हुए उन्हें रास्ते में रोका और धमकी दी। एसडीएम वकील अहमद ने आशंका जताई है कि उक्त व्यक्ति लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के दौरान बाधा पहुंचा सकता है। इस बारे में अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ साथ अन्य उच्च अधिकारियों को भी एसडीएम द्वारा पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed