{"_id":"5ca4c414bdec2256d212b069","slug":"201554301972-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत
पलवल। आगरा से निजामुद्दीन जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी एसआई धनीराम ने बताया कि उन्हें मंगलवार की दोपहर करीब सवा दो बजे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिली कि पलवल से रूंधी स्टेशन के बीच चलती हुई उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान गांव कनवाहडा थाना बिजनौर जिला कथनी मध्यप्रदेश निवासी 20 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। उसकी जेब से कथनी मुरवाड़ा मध्यप्रदेश का टिकट भी प्राप्त हुआ है। मृतक लवकुश अपने दोस्त जितेंद्र, सुभाष, प्रभाकर और अमित के साथ ट्रेन में सवार होकर काम की तलाश में रेवाड़ी जा रहा था। तभी अचानक पलवल से रूंधी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। उसके दाहिने हाथ पर मोनू व हथेली पर एमके लिखा हुआ है और उसकी जेब से आगरा से निजामुद्दीन जाने की टिकट मिली है। मृतक ने जामुनी रंग की कमीज व नीले रंग की जींस पहनी हुई है। मृतक का गेंहुआ रंग व गोल चेहरा है। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।