{"_id":"5b69afcd4f1c1b05468b66e6","slug":"171533652941-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग माफियाओं से मिली गर्भपात व नशीली दवाओं के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग माफियाओं से मिली गर्भपात व नशीली दवाओं के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
Updated Tue, 07 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
ड्रग माफियाओं से मिली गर्भपात व नशीली दवाओं के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
-कहां से आ रही हैं ये दवाइयां शुरू की पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ड्रग माफियाओं से बरामद हुई नशीली व गर्भपात वाली दवाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं कि इतनी भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां आखिर जिले में कहां से आ रही है। वहीं इस मामले में पुलिस भी 24 घंटे के बाद कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं कर पायी है।
ड्रग माफियाओं से दवाइयां बरामद होने के बाद भी अभी तक न तो स्वास्थ्य विभाग ने और न ही पुलिस विभाग ने इस बात की जांच कराई है कि इन दवाइयों व नशीले इंजेक्शनों को पलवल में कौन सप्लाई कर रहा है। हालांकि शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि वे अपने स्तर पर इस मामले की गहनता से जांच में जुटे हैं कि इन दवाइयों को पलवल में कौन ला रहा है। उनका दावा है कि जल्द ही जिले में नशे के कारोबार कर नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन व गर्भपात वाली दवाइयों की सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गर्भपात में काम आने वाली दवाइयों व नशे के इंजेक्शनों व गोलियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इन दवाइयों के किसी भी मेडिकल स्टोर व अस्पताल में पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। उसके बावजूद भी इतनी मात्रा में गर्भपात की गोलियों व नशे के इंजेक्शनों के मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अभी तक चुप्पी साधे बैठा है। पुलिस विभाग तो जांच की जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली इन दवाओं के बारे में कोई जांच शुरू नहीं की गई है।
पुलिस द्वारा ड्रग माफियाओं से बरामद दवाइयों की जांच कराई जाएगी। किस कंपनी की हैं इस बारे में भी पता किया जाएगा। इसके अलावा जिले के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की जाएगी। ताकि यह पता लग सके कि प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई कहां से कहां के लिए होती है।
विज्ञापन
- डॉ. प्रदीप शर्मा, जिला सिविल सर्जन