{"_id":"5ca4c41abdec22145601283b","slug":"151554301978-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पलवल। सीआईए पुलिस ने बुधवार को 25 हजार के इनामी बदमाश खिल्लुका निवासी मुबारिक को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए के जांच अधिकारी हकीमुद्दीन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरकसार खिल्लुका गांव के बीच ईदगाह के पास कुख्यात बदमाश मुबारिक उर्फ मुब्बी छिपा हुआ है। इस आधार पर छापा मारा गया और उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश से कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। उक्त बदमाश पिछले आठ वर्षों से फरार था। वर्ष 2011 में आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना इलाके में एक ट्रक लूट में वांछित था। इसी मुकदमे में उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ अभी तक स्थानीय थाना में पहले का कोई मुकदमा नहीं मिला है। दरअसल, सीआईए पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। आरोपी के खिलाफ हथीन थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।