{"_id":"5c9b84e3bdec22147057a83e","slug":"151553695971-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर में घुसकर परिवार पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन घर में घुसकर परिवार पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिशन घर में घुसकर परिवार पर किया हमला
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजिश के कारण घर में घुसकर एक परिवार पर दर्जनभर से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी सतवीर के अनुसार पलवल के गांव मंदपुरी निवासी खुर्शीद ने पुलिस में शिकायत दी है कि गांव निवासी कुछ लोगों से उनका पहला का कोई मामला चला आ रहा है जो पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। उसी की रंजिश रखते हुए गांव निवासी रिसालू, जाफर, अलिशेर, समशेर, रिया, जूबरे, जमील, सद्दाम, खलील, शोकीन, फरीद, इब्राहिम, इब्बार, इस्माईल व शेर मोहम्मद ने गत 25 मार्च को घर में घुसकर पीड़ित व उसके परिवार पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी रिसालू और जाफर को गिरफ्तार किया है।