फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 17 Mar 2019 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पलवल। गांव औरंगाबाद के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पलवल के गांव औरंगाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई महेंद्र टोल प्लाजा के समीप स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। गत 15 मार्च की रात को करीब साढ़े 9 बजे महेंद्र गांव के समीप पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान होडल की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने महेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। महेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
-
दहेज उत्पीड़न को लेकर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाला
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो विवाहिताओं को मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पलवल के गांव दिघौट निवासी मनीषा और निशा की शादी जुलाई वर्ष 2017 को होड़ल निवासी तिलोक व टेकचंद के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से भी मायके वाले संतुष्ट नहीं हुए। वह दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 4 अक्टूबर को मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। उन्होंने दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed