{"_id":"5bf04f01bdec2269bc7ff934","slug":"141542475521-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी की परीक्षा शांति से संपन्न, सुबह के सत्र में रहे 5304 परीक्षार्थी गैर हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रुप डी की परीक्षा शांति से संपन्न, सुबह के सत्र में रहे 5304 परीक्षार्थी गैर हाजिर
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रुप डी की परीक्षा शांति से संपन्न, सुबह के सत्र में रहे 5304 परीक्षार्थी गैर हाजिर
पलवल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जा रही ग्रुप डी की परीक्षा के दूसरे चरण के तहत शनिवार को भारी पुलिस बल की सुरक्षा में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले ही प्रवेश करा दिया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा बाहर से ही परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर भेजा जा रहा था। परीक्षार्थियों का सारा सामान बाहर ही रखवा लिया गया था।
शनिवार को सुबह के सत्र में जिले के अंदर बनाए हुए विभिन्न 48 परीक्षा केंद्रों पर करीब 13616 परीक्षार्थियों ने तथा शाम के सत्र में भी 13616 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी, परंतु सुबह के सत्र में मात्र 8312 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 5304 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इसी तरह शाम को भी करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह के सत्र में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचने लगे थे। शाम के सत्र में परीक्षार्थी दोपहर एक बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थी शुक्रवार को ही पलवल पहुंच गए थे। जहां वे परीक्षा रुके थे, वहां अंबेडकर समाज सुधार समिति व नगर परिषद के पार्षदों के सहयोग से उनके लिए रात्रि को ठहरने व खाने की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
परीक्षाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गईं। किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। परीक्षा पूरी शांति व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई थी। जिला उपायुक्त व पुलिस कप्तान ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।