{"_id":"5bf04f04bdec2269745585fc","slug":"111542475524-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया
-पुलिस बदमाशों की जांच में जुटी
पलवल। रेलवे रोड पर यूको बैंक के एटीएम को तोड़ दिया। शुक्रवार की रात तोडे़ गए एटीएम से बदमाश रुपये निकालने में कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम तोडे़ जाने की जानकारी शनिवार सुबह करीब 10 बजे उस समय मिली जब बैंक खोला गया। बैंक अधिकारियों ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर एटीएम तोडे़ जाने की सूचना दी। याद रहे कि जिले के अंदर करीब 120 एटीएम हैं। इनमें से अधिकांश एटीएम में सुरक्षाकर्मी नहीं हैं और नहीं सीसीटीवी कैमरे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण बदमाशों ने एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया। रुपये निकाले जाने में तो बदमाश कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन एटीएम का अगला हिस्सा उखाड़ दिया। बस स्टेंड पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्होंने यूको बैंक एटीएम की जांच की। जांच में एटीएम का अगला हिस्सा गायब मिला। बैंक अधिकारियों ने बताया कि रुपये निकाल कर ले जाने की जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद पुलिस को शिकायत दी जाएगी। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले को लेकर आसपास के मकानों में और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। ब्यूरो