फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

थाना में घुसकर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की

Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
हथीन। हथीन थाने में शुक्रवार रात्रि पांच लोगों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की, सरकारी काम में बाधा डाली एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस स्टाफ पर हुए हमले से कोहराम मच गया। स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि रात्रि के 11 बजे घरौट गांव के पांच लोग अचानक मुंशी सुरेंद्र के पास पहुंचे , उन्होंने कहा कि उन्हें मोबाइल पर गाली दी गई। मुंशी ने कहा कि मोबाइल नंबर दो जांच कर लेते हैं।
विज्ञापन

मुंशी सुरेंद्र ने बताया कि वह बात ही कर रहा था कि अचानक उसकी गर्दन घोंटने का प्रयास आरोपियों ने शुरू कर दिया। छोटे मुंशी रिंकू एवं होमगार्ड बृज भूषण ने बीच बचाव का प्रयास किया तो मारपीट कर आरोपियों ने वर्दी फाड़ दी। उसके बाद हैड कांस्टेबल राजवीर एवं एसपीओ नरेश कुमार के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। थाना के अंदर मारपीट होते देख अन्य पुलिस स्टाफ ने मोर्चा संभाला और चार आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश, अशोक कुमार, रोहित एवं सिकंदर है जबकि जवाहर नामक आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी राजकीय रेलवे पुलिस बल में कार्यरत है, वहीं अशोक कुमार शिक्षा विभाग में बतौर हैडमास्टर सेवारत है। दोनों आपस में सगे भाई हैं। इस मामले में छह पुलिस कर्मियों का मेडिकल हुआ है जिनको चोटें आईं हैं। चारों आरोपियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक हथीन पुलिस किसी मुकदमे की विवेचना को लेकर घरौट गांव के एक व्यक्ति को लेकर थाना लाई थी। जांच के बाद उसको छोड़ दिया गया था। इसी को लेकर विवाद बना। हथीन थाना में यह पहला मौका है जब थाना में घुसकर पुलिस स्टाफ के साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed