फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

दो महिलाओं ने दुष्कर्म, एक ने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कराया

Wed, 08 Sep 2021 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
crime
पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं से दुष्कर्म व एक के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने के मामले दर्ज किए हैं। मामलों में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने जब पति के समक्ष इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। वहीं एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जबकि तीसरे मामले में महिला ने छेड़छाड़ के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पति के दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्क र्म
पहले मामले में कैंप थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी ने बताया कि एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी जवाहर नगर कैंप निवासी एक युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के दोस्त शेष का उनके घर आना-जाना था। पांच सितंबर को आरोपी शेष उनके घर आया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी के दौरान आरोपी शेष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जब होश आया तो वह रोने लगी और पति के घर आने पर पूरी घटना के बारे में पति को बताया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने भी आरोपी का साथ देते हुए कहा कि यहां रहना है तो शेष के साथ रहना होगा। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

ससुर ने हथियार के बल पर किया दुष्कर्म
दूसरे मामले में शहर थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी के अनुसार एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी शादी 26 अप्रैल वर्ष 2019 को बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति घर से बाहर अन्य प्रदेश में घूमने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान ससुर कमरे के अंदर घुस आया और चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता रोककर की छेड़छाड़
तीसरे मामले में महिला थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने दी शिकायत में कहा है कि वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे पशुओं के लिए खेतों से चारा लेकर आ रही थी। उसी दौरान अमित नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed