फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

गेहूं घोटाला में 650 पृष्ठ की चार्जशीट अदालत में पेश

Wed, 08 Sep 2021 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। हथीन के बहुचर्चित गेहूं घोटाला के संदर्भ में जांच कर रही एसआईटी ने आठ जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ 650 पृष्ठ की चार्जशीट अदालत में पेश की है। एसआईटी के प्रमुख होडल के डीएसपी दिनेश यादव हैं। इस संदर्भ में चार्जशीट एसआईटी में शामिल हसनपुर थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि सरकार की तरफ से विभिन्न श्रेणियों के भेजे गए 843 क्विंटल गेहूं को कालाबाजारी कर आटा मिल मालिक कैलाश तायल निवासी हसनपुर को बेचा गया। विभागीय अधिकारियों एवं डिपो होल्डरों की संयुक्त मिलीभगत से यह घोटाला हुआ। सरकारी गेहूं आटा मिल मालिक को 1600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा गया।

जांच के दौरान पुलिस ने हथीन के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेश पांचाल एवं विभाग के इंस्पेक्टर विरेन्दर सिंह सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जोकि अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। आटा मिल मालिक भी जेल में हैं। अभी आठ आरोपियों के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल की गई है। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेश पांचाल एवं इंस्पेक्टर वीरेंद्रर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए विभागीय सरकारी स्वीकृति ली जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी भी इस मामले में हथीन के विभिन्न गांवों से सम्बंधित 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकतर आरोपी एसआईटी की छापेमारी के भय से भूमिगत हो गए हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने सर्वप्रथम नौ जून को सरकारी गेहूं से भरा वाहन पकड़ा था। उसके बाद ही एसआईटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed