फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

अविवाहित बता पहले शादी की, फिर अश्लील विडियो बना दी वायरल करने की धमकी

Tue, 07 Sep 2021 04:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती से अपने आप को अविवाहित बताकर आर्य समाज मंदिर में शादी करने, शादी के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाने व पति द्वारा वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने, रुपये नहीं देने पर बिना तलाक के ही तीसरी शादी कर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रेणु ने बताया कि यूपी मथुरा के एक गांव निवासी विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी जान पहचान नवीन नामक युवक से हो गई। नवीन ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और पहली शादी की बात छुपाकर 28 सितंबर 2020 को आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट सेक्टर-65 फरीदाबाद में शादी की। शादी के नौ माह बाद पीड़िता को कैंप थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रखा। इस दौरान नवीन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए। उसके बाद नवीन ने वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की मांग करने लगा। पैसों की मांग पूरी न होने पर आरोपी उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने नवीन के माता पिता से की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की और कहा कि तेरे जैसी लड़कियां हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि हमारी राजनीति में अच्छा दबदबा है। यह सब देखते हुए वह अपनी जान व इज्जत की हिफाजत करते हुए अलग रहने लगी और इस बीच दोषी नवीन ने एक लड़की से शादी कर ली, जो आरोपी के साथ ही रह रही है। पीड़िता को जब तीसरी शादी के बारे में पता चला तो 6 सितंबर को आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो पति नवीन, नवीन के भाई प्रवीन, नवीन के पिता रामसिंह, नवीन की मां कैलाशो व नवीन की तीसरी पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि नवीन के पिता राम सिंह ने बदनियती से उसके साथ छेड़छाड़ की और प्रवीण ने जबरन कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब विरोध किया तो उसकी मां कैलाशो ने मारपीट की। नवीन ने चाकू से हमला कर मंगलसूत्र को भी लूटकर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी दबंग व अपराधिक किस्म के लोग है, जिनसे उसे जान का खतरा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उक्त सभी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed