फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CRIME

चलती ट्रेन में मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Aug 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
CRIME
पलवल। चलती ट्रेन में मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। असावटी जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि कोसीकलां (यूपी) निवासी इंद्रावती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 7 मई को वह निजामुद्दीन से मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर कोसीकलां आ रही थी। जैसे ही ट्रेन पलवल के असावटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन की सीट पर रखे उसके मोबाइल फोन को एक युवक ने चोरी कर लिया और वह चलती ट्रेन से कूदकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की गहनता से जांच शुरू की और मोबाइल फोन को ट्रेसिंग पर लगवा दिया। ट्रेसिंग के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी किए हुए मोबाइल फोन में मकदूमनगर अलीगढ़ निवासी यूसुफ नामक युवक की आईडी से सिम चल रही है। जिसके बाद पुलिस उक्त पते पर पहुंची। तो वहां उन्हें यूसुफ की मां मिले। जिसने उन्हें बताया कि सिम उसके बेटे यूसुफ की है लेकिन उसे उसका भाई शरीफ खान प्रयोग कर रहा है। जोकि जैदपुर गड्ढा कॉलोनी दिल्ली में रहता है। जिसके बाद सोमवार को उसने चोरी किए हुए फोन सहित अपने भाई यूसुफ को जीआरपी चौकी में लाकर पेश किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए फोन को उससे बरामद किया और मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता को हरिद्वार और जयपुर ले जाकर किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव की विवाहिता को डरा धमका कर आरोपी हरिद्वार एवं जयपुर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने उक्त विवाहिता के अदालत में दिए गए बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बयान दिया है कि होडल उपमंडल के गांव निवासी एक व्यक्ति उसको डरा धमका कर हरिद्वार ले गया वहां उसको नशीला पदार्थ दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। करीब 15 दिन तक उसको हरिद्वार में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसको खोजने के लिए हरिद्वार में छापा मारी तो वह उसको जयपुर ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर बहीन पुलिस ने जयपुर में भी खोज शुरू की तो आरोपी उक्त विवाहिता को पलवल बस अड्डा पर छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता ने पलवल बस अड्डे पर अपने परिजनों को बुला लिया और पुलिस को सूचना दी। बहीन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर सेवारत है। वहीं आरोपी टैक्सी चालक है। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed