{"_id":"5e5d63aa8ebc3eeb3b750b32","slug":"crime-palwal-news-noi495967467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर 40 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर 40 हजार लूटे
विज्ञापन
पलवल। फरीदाबाद से ईंट बेचकर आ रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर हजारों की नकदी लूट ली। गदपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अमन प्रकाश के अनुसार, होडल के गांव गोढ़ौता निवासी कमल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 फरवरी को वह फरीदाबाद में ईंट बेचकर ट्रैक्टर से वापस आ रहा था। गांव बघौला स्थित पावर हाउस के समीप कुछ बदमाशों ने मारपीट कर 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। संवाद
लाखों के आभूषण समेत नकदी चोरी
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को खंगाल डाला। पुलिस जांच अधिकारी त्रिलोक के अनुसार, गांव रामपुर खोर निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 फरवरी की रात चोरों ने तीन संदूक व एक अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 55 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद