फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cow smuggler injured in police encounter, one absconding

Palwal News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, एक फरार

Tue, 17 Oct 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler injured in police encounter, one absconding
घायल तस्कर अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी।

तावडू। उपमंडल के गांव धुलावट पहाड़ में सीआईए टीम का गो तस्करों से मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक तस्कर के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि एक पुलिस जवान के कमर में छुरी फेंककर मारने की भी खबर है।मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर एक फरार हो गया।पुलिस ने मौके से चार गोवंश व अवैध हथियार सहित कई औजार भी बरामद किए हैं।सदर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नूंह पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक गस्त की रोकथाम के लिए अपराध जांच शाखा की एक टीम केएमपी फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि सुबीन खां पुत्र आमीन निवासी कालियाकी और वहीद पुत्र आलम उर्फ अल्लम निवासी पाटूका मिलकर अवैध हथियार रखते हुए गोकशी का धंधा करते हैं।जो फिलहाल धुलावट पहाड़ में गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची।जहां पर एक युवक ने पुलिस को देखते ही अपने साथी को आवाज लगाई और इसी दौरान हाथ में लिए हथियार से पुलिस पर फायरिंग की।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर आत्म समर्पण करने को कहा, लेकिन युवक ने दोबारा फायर किया तो पुलिस ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की,जो युवक के दोनों पैर में लगी।इस दौरान दूसरे युवक ने एक पुलिस जवान पर छुरी फेंककर मारी जो कमर पर लगी। इस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए एक युवक को काबू कर लिया,जबकि एक मौके से फरार हो गया।काबू किए गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपनी पहचान सुबीन खान पुत्र आमीन निवासी कालियाकी बताई जबकि फरार युवक का नाम वहीद पुत्र आलम उर्फ अल्लम निवासी पाटुका बताई। घायल सुबीन को पुलिस ने नूंह नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से चार गोवंश बरामद हुए हैं। इसके अलावा अवैध हथियार सहित दो कुल्हाड़ी,तीन छुरी,एक तराजू व बाट आदि औजार भी बरामद किए हैं।सदर थाना पुलिस ने आरोपी सुबीन खा और वहीद के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तावडू अपराध जांच शाखा निरीक्षक सुभाष ने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिस जवान की कमर में छुरी लगी है,जो मामूली रूप से घायल हुआ है ।जिसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed