{"_id":"69fcddd00faa8a773807f124","slug":"cow-smuggler-carrying-a-reward-of-rs-5000-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1006-123973-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पांच हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पांच हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने चार साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के उटावड निवासी हनीफ उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गो-तस्करी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित आठ संगीन मामले दर्ज हैं।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि टीम ने छह मई को आरोपी हनीफ उर्फ हन्नी को गिरफ्तार किया। आरोपी को हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपी मुस्तकीम और अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
18 जनवरी, 2022 को पुलिस टीम केएमपी टोल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गो-रक्षक दल से सूचना मिली कि एक लाल-सफेद कंटेनर में गोवंश भरकर नूंह की तरफ ले जाया जा रहा है। नाकाबंदी के दौरान कंटेनर चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम व गौ रक्षकों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए होडल-मथुरा रोड के पास कंटेनर को काबू कर लिया। गाड़ी से 18 गोवंश बरामद किए गए थे, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे।