फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   corona

जिले में 15 और कोरोना की चपेट में, 10 स्वस्थ

Fri, 24 Jul 2020 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले में 15 और कोरोना की चपेट में, 10 स्वस्थ
विज्ञापन

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को 15 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 10 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। वहीं अब कुल संक्रमितों की संख्या 745 हो गई है। 584 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 161 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से कुल 9 मौतें हो चुकी हैं। सर्विलांस पर 14,166 लोग आ चुके हैं। इनमें से 8,868 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और कुल 5298 लोग अब भी सर्विलांस पर हैं। जिले में 322 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक भेजे गए 14146 नमूनों में से 13079 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 79 प्रतिशत है। कंटेनमेंट जोन में प्रतिदिन 100 से अधिक घरों में आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्क्रीनिंग कर रही हैं, जबकि स्वास्थ्य कर्मी भी जाकर जांच करने में जुटे हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को भी कोविड के उपचार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

सिविल सर्जन ने बताया कि लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed