फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Conveyed the message of a drug-free society through a street play

Palwal News: नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of a drug-free society through a street play
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीमका में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। जिले के फिरोजपुर झिरका, इंडरी, नगीना, नूंह, पिनगवां, पुन्हाना और तावड़ू ब्लॉकों में भी नुक्कड़ नाटकों के जरिए अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य कुशलपाल सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed