{"_id":"6ad27e94d7cc5705c00af4ae","slug":"nhm-employees-staged-a-protest-palwal-news-c-24-1-pal1005-129242-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हर महीने सात तारीख तक वेतन देने की मांग की। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रूप ने बताया कि वेतन में देरी के कारण कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने में परेशानी होती है। सात अक्तूबर को भी इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सतिंद्र वशिष्ठ को ज्ञापन दिया गया था। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान प्रेम कुमार हुड्डा ने कहा कि कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिया जाए या नियमित किया जाए। एनएचएम में लगातार दस वर्ष या इससे अधिक सेवा देने वाले कर्मचारियों को नियमित कर सभी लाभ दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने और वेतन समय पर नहीं मिलने पर 23 अक्तूबर को एमडी एनएचएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला सचिव राजेश सेजवाल, डॉ. रीना अग्रवाल, डॉ. राजेश चौहान, नरवीर डागर, स्वाति चौहान, सुमेश देशवाल और जगत सिंह मौजूद रहे।