{"_id":"6ad277bca4f467e51c036069","slug":"waterlogging-and-mud-on-the-main-road-in-rupnagar-natoli-palwal-news-c-24-1-pal1008-129230-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रूपनगर नाटोली में मुख्य रास्ते पर जलभराव व कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रूपनगर नाटोली में मुख्य रास्ते पर जलभराव व कीचड़
विज्ञापन
जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। गांव रूपनगर नाटोली में मुख्य रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से रास्ते पर फिसलन बनी हुई है। इससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह रास्ता आगे फरदड़ी गांव की ओर जाता है और गांव के अधिकतर लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर पानी जमा होने से बुजुर्गों और बच्चों के फिसलकर गिरने व चोटिल होने का खतरा बना रहता है। लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
लोगों से बातचीत
यह रास्ता काफी समय से ऐसा ही है। जलभराव होने के चलते आने जाने में परेशानी होती है संबंधित लोगो को इस समस्या का हल निकालना चाहिए। - फारूक
बरसात में निकलना दुर्लभ हो जाता है। पानी से रास्ता भर जाता है। आमजन के आने-जाने का यह मुख्य रास्ता है। जलभराव होने से परेशानी होती है। - अरशद
रास्ते में जलभराव होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी दिक्कत होती है। रास्ते में कीचड़ जमा होने के चलते निकलने में फिसल भी जाते हैं। - सैफ
सरपंच को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है । पानी निकासी के लिए खुद पंपसेट लगाना पड़ता है। - हारिस
वर्जन
मामला संज्ञान में है। जल्द ही जूनियर इंजीनियर को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
- अंशु डागर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी