{"_id":"6ad27d0a55d8a50d640fd746","slug":"water-remains-logged-in-the-vegetable-market-even-24-hours-after-the-rain-stopped-palwal-news-c-24-1-pal1008-129226-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी सब्जी मंडी में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी सब्जी मंडी में भरा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर की सब्जी मंडी में बारिश बंद होने के 24 घंटे बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। मंडी की सड़क पर पानी भरा होने के कारण दुकानदारों के साथ सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के बीच से निकलकर दुकानों तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। इससे मंडी में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशानी हो रही है, वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
सब्जी खरीदने आए राजेश ने बताया कि मंडी में जलभराव के कारण अंदर आना मुश्किल हो गया है। सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को संभलकर निकलना पड़ता है। इससे खरीदारी करने में भी परेशानी होती है। वहीं, फल विक्रेता राजू ने बताया कि हर बार बारिश होने पर इस सड़क पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिसका सीधा असर दुकानदारों की बिक्री पर पड़ता है।
मार्केट कमेटी के प्रधान पंकज विरमानी ने बताया कि सब्जी मंडी का स्तर नीचे होने के कारण यहां बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। पानी की निकासी के लिए विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही स्थानीय विक्रेताओं को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।