फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two cars collided while trying to save women; both caught fire.

Palwal News: महिलाओं को बचाने में भिड़ीं दो कारें जलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided while trying to save women; both caught fire.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार सुबह आटोहा गांव के पास सड़क पार कर रही महिलाओं को बचाने के चक्कर में दो सीएनजी कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई और देखते ही देखते वे जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि दोनों चालक समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोटमन गांव निवासी नेतराम सीएनजी कार से पलवल आ रहे थे। उनके पीछे भिडूकी गांव निवासी प्रदीप भी कार से पलवल की ओर जा रहे थे। आटोहा गांव के पास कुछ महिलाएं अचानक सड़क पार करने लगीं। उन्हें बचाने के लिए नेतराम ने कार के ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही प्रदीप की कार उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों वाहन इसकी चपेट में आ गए। दोनों चालकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed