फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Construction of Bamnikheda bridge resumed

बामनीखेड़ा पुल का निर्माण कार्य फिर शुरू

Wed, 03 Feb 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Construction of Bamnikheda bridge resumed
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन करने के तहत गांव बामनीखेड़ा में पुल का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। पुल का 10 प्रति कार्यक्रम पिछले डेढ़ साल से लटका हुआ था, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सर्विस रोड भी पूरी तरह से टूट गई है तथा गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिसमें वाहन फंसने से जाम लग जाता है। अमर उजाला ने 19 अक्तूबर को समस्या की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, करीब सात साल पहले दिल्ली से आगरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर से सिक्स लेन करने का कार्य शुरू हुआ। सिक्स लेने के तहत आल्हापुर, कुसलीपुर, मितरौल, सराय, बंचारी व गोढौता चौक में पुल बनाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया। यातायात का दबाव ज्यादा होने पर गांव पृथला, हुडा सेक्टर दो मोड़, बहरौला व बामनीखेड़ा में पुल बनाने की मांग की गई। मांग पर दो वर्ष पूर्व गांव बामनीखेड़ा में पुल बनाने की मंजूरी मिली और कार्य शुरू कर दिया गया, परंतु 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के बाद बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पुल का कार्य पूरा ही होने वाला था कि सात माह पहले काम को बंद कर दिया। सड़क खराब होने से जाम लग जाता है। अब पुल का कार्य एक फिर शुरू किया गया है। उम्मीद है जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन पांचाल, निवासी बामनीखेड़ा
ठेकेदार द्वारा काम छोड़ने के कारण पुल का 10 प्रतिशत काम रह गया था। अब पुल का कार्य दोबारा से शुरू करवा दिया गया है। जल्द पुल से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
- धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed