{"_id":"6ae63d006ef5416839015e4a","slug":"traffic-slows-down-on-nh-19-due-to-spilled-sand-a-multi-kilometer-long-traffic-jam-ensues-palwal-news-c-24-1-pal1008-129751-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एनएच-19 पर रेत बिखरने से थमी रफ्तार, कई किलोमीटर तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एनएच-19 पर रेत बिखरने से थमी रफ्तार, कई किलोमीटर तक लगा जाम
विज्ञापन
अलीगढ़ मोड़ से रसूलपुर चौक और सर्विस रोड तक फैली रेत, फिसलन से वाहन चालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार सुबह सड़क पर बिखरी रेत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। अलीगढ़ मोड़ से रसूलपुर चौक और सर्विस रोड़ तक सड़क पर जगह-जगह बालू रेत फैलने से वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच बनी इस स्थिति के कारण मार्ग पर जाम लग गया। रेत के ऊपर से वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उड़ते रहे, वहीं कुछ स्थानों पर फिसलन होने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई। पहले से एलिवेटेड पुल की मरम्मत के कारण प्रभावित यातायात व्यवस्था के लिए सड़क पर फैली रेत ने मुश्किलें और बढ़ा दीं।
पुलिस के डर से डंपरों ने फैलाया एनएच पर रेत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कुछ डंपरों के गुजरने और सड़क पर रेत खाली किए जाने के कारण मार्ग पर बालू फैल गई। अचानक सड़क पर रेत आने से वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान कुछ वाहनों के आपस में मामूली रूप से टकराने की भी सूचना है। संबंधित लोगों की ओर से इसकी शिकायत दिए जाने की बात सामने आई है। रेत के कारण वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ा, जिससे पीछे तक वाहनों की कतारें लग गई।
पुल की मरम्मत के बीच दोहरी परेशानी
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर इन दिनों एलिवेटेड पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते पहले ही यातायात को सर्विस रोड़ से निकालना पड़ रहा है और वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में सड़क पर रेत फैलने से यातायात और बाधित हो गया। वाहनों के गुजरने से उड़ती धूल के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। हाल में हुई बारिश के बाद सड़क पर बची रेत कुछ स्थानों पर कीचड़ में बदल गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
किठवाड़ी आरओबी के पास भी हो चुकी है ऐसी स्थिति
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले किठवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के पास भी सड़क पर रेत फैलने से जाम की स्थिति बन गई थी। उस समय पुल चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर रेत हटवाई थी। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों से सड़क पर रेत फैलने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने और जिम्मेदार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
तीन डंपरों के नंबर के आधार पर कार्रवाई
मामले में माइनिंग अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि मौके से गुजरने वाले तीन संदिग्ध डंपरों के नंबर नोट किए गए हैं। इनमें एचआर-38-एके-8523, एचआर-73-बी-3913 और एचआर-38-एएच-8523 शामिल हैं। इन वाहनों के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए एनफोर्समेंट ब्यूरो को औपचारिक शिकायत भेज दी गई है। एनफोर्समेंट ब्यूरो प्रभारी नवीन मौर ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में फरार डंपरों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।