{"_id":"6ae63d9a0fd220a0cd009d3e","slug":"farmer-id-must-be-created-within-five-days-palwal-news-c-24-1-pal1008-129753-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पांच दिन में बनानी होगी फार्मर आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पांच दिन में बनानी होगी फार्मर आईडी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों की एग्रीस्टैक पोर्टल पर फार्मर आईडी बनाने का कार्य पांच दिन में पूरा करना होगा। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र किसान फार्मर आईडी बनवाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पर लंबित पंजीकरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गांव स्तर पर अभियान चलाकर सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य में तेजी लाने और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।