{"_id":"6ae63defd793c337750b2576","slug":"the-city-raced-along-the-path-of-unity-palwal-news-c-24-1-pal1008-129745-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एकता की राह पर दौड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एकता की राह पर दौड़ा शहर
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-2 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक निकाली गई रन फॉर यूनिटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हुडा सेक्टर-2 से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें युवाओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
दौड़ कमेटी चौक, मीनार गेट और आगरा चौक से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय समारोह में लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
सरदार ने रखी अखंड भारत की नींव
मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी महज दौड़ नहीं, बल्कि देशवासियों के सामूहिक संकल्प और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परंपराओं के बावजूद सभी देशवासी एक हैं। युवाओं को जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
नशामुक्ति और स्वच्छता का भी दिलाया संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से युवाओं को नशामुक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और सतर्क रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर होडल विधायक हरिंद्र सिंह, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, डीएसपी नरेंद्र खटाना और मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।