{"_id":"6a9b0bb9a22df9e2660bcbd9","slug":"consent-to-provide-land-on-approval-for-sub-health-centre-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115187-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: उपस्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी के बाद जमीन देने की सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: उपस्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी के बाद जमीन देने की सहमति
विज्ञापन
ख्वाजली कलां गांव के लोगों ने जमीन को लेकर की पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। ख्वाजली कलां गांव के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में राहत की खबर सामने आई है। गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ गई है। ग्राम पंचायत ने बैठक आयोजित कर उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए पंचायत की जमीन देने पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव पारित किया है। उपस्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों का आभार जताया है।
पंचायत ने जमीन के संबंध में विभाग को पत्र भी भेजा है। पत्र के माध्यम से बीडीपीओ पिनगवां और सीएमओ नूंह को मामले से अवगत कराया गया है। पंचायत ने उम्मीद जताई है कि जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की आगामी कार्रवाई जल्द शुरू होगी। ग्रामीण शोकत अली, असलम सरपंच प्रतिनिधि, सकील अहमद, इरफान खान और रफीक खान आदि ने बताया कि गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। उन्होंने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अब निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होना चाहिए, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।