फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Community Health Center accountant arrested while taking bribe of Rs. 10,000

Palwal News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अकाउंटेंट दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Community Health Center accountant arrested while taking bribe of Rs. 10,000
आरोपी को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथीन के अकाउंटेंट का कार्य देखरेख रहे पूरण को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी के सूत्रों के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत डॉक्टर गजय का अप्रैल माह का वेतन रुका हुआ था। वेतन को निकालने के लिए दस हजार रुपये मांगे जा रहे थे। शिकायतकर्ता डॉक्टर गजय ने इसकी शिकायत एसीबी को की थी।

एसीबी गुरुग्राम की टीम के इंस्पेक्टर की टीम ने अकाउंटेंट का काम देख रहे पूरण को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम गिरफ्तार किए गए पूरण को अपने साथ ले गई है। एसीबी के पलवल जिला कार्यालय से इस संबंध में संपर्क किया गया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि, अकाउंटेंट पूरण ने रिश्वत की रकम बिजली निगम पॉवर हाउस के पास स्थित एक खोखा पर स्वीकार की। वहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता डॉक्टर गजय की पोस्टिंग हथीन में थी। जिला सिविल सर्जन डॉक्टर गजय को बतौर डेपुटेशन बड़ौली स्वास्थ्य केंद्र में भेजा हुआ है। उनका वेतन हथीन से ही निकलता है। अप्रैल माह का उनका वेतन रोका हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed