फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM's Flying Squad raids farmhouse; irregularities found.

Palwal News: फार्म हाउस पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, मिली अनियमितताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM's Flying Squad raids farmhouse; irregularities found.
छापेमारी के दौरान कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। उपमंडल के गांव दादूपुर स्थित एक फार्म हाउस पर गुरुवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक दीनदयाल के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग, डीटीपी विभाग, बीडीपीओ कार्यालय, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने फार्म हाउस परिसर का निरीक्षण किया, जहां बोरवेल, स्विमिंग पूल तथा अन्य निर्माण कार्य पाए गए। मौके पर विभिन्न विभागों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र से संबंधित जांच की और रिपोर्ट तैयार की। राजस्व विभाग ने मौके की स्थिति का मिलान राजस्व रिकॉर्ड से किया, जबकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उक्त फार्म हाउस प्रदूषण विभाग की कंसेंट पॉलिसी के दायरे में नहीं आता है।
विज्ञापन

दोबारा निर्माण पाए जाने पर होगी कार्रवाई
डीटीपी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस और स्विमिंग पूल से संबंधित मामले में पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा विभागीय कार्रवाई भी की गई थी। विभाग के अनुसार मौके पर दोबारा निर्माण कार्य पाया गया है, जिसके संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीडीपीओ विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फार्म हाउस पर बने कुछ निर्माणों के संबंध में ग्राम पंचायत की अनुमति उपलब्ध नहीं मिली। बिजली विभाग की जांच में पाया गया कि परिसर में बिजली कनेक्शन लिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कृषि प्रयोजन के लिए स्वीकृत ट्यूबवेल कनेक्शन से स्विमिंग पूल में पानी भरे जाने की स्थिति भी सामने आई, जिसकी रिपोर्ट विभाग द्वारा तैयार की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने स्विमिंग पूल में उपयोग किए जा रहे पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। खेल विभाग की ओर से भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें स्विमिंग पूल के संबंध में विभागीय एनओसी उपलब्ध न होने का उल्लेख किया गया है। सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक दीनदयाल ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के सत्यापन के लिए संयुक्त निरीक्षण किया गया है। विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed